भारतीय हॉकी पुरुष टीम को अग्रिम शुभकामनायें !
भारतीय हॉकी पुरुष टीम को मैं अपने इस प्रेरक सन्देश द्वारा ''लन्दन ओलेम्पिक '' हेतु अग्रिम शुभकामनायें देती हूँ -
मुकद्दर को नहीं अपने कभी इल्ज़ाम  देते हैं ;
जो अपने बाजुओं से काम को अंजाम देते हैं .
नहीं वे टेकते घुटने कभी दुश्मन  के सामने ;
बड़े ही सब्र से वे हर इम्तिहान देते हैं .
ज़मी पर तोड़ कर ला देते तारे आसमां के वो ;
 
 
ज़मी पर तोड़ कर ला देते तारे आसमां के वो ;
है मुश्किल कुछ नहीं उनके लिए जो ठान लेते   हैं .
जो अपने हौसलों से  दुश्मनों  को  पस्त  कर देते;
वो अपने मुल्क  का  दुनिया  में  बड़ा  नाम  करते  हैं .
जो रखते हैं इरादे दिल में फौलाद के ''शिखा  ''
वो आगे  बढ़कर  हर तूफ़ान थाम देते हैं .
[फेसबुक पर इस पेज को लाइक करें ]
''मिशन लन्दन ओलम्पिक गोल्ड ''
[फेसबुक पर इस पेज को लाइक करें ]
''मिशन लन्दन ओलम्पिक गोल्ड ''
                                             शिखा कौशिक 
 
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें