बुधवार, 28 मार्च 2012

जूनून जूनून हमें हॉकी का जूनून

जूनून जूनून हमें हॉकी का जूनून 


भारतीय हॉकी पुरुष  टीम को लन्दन ओलंपिक हेतु हार्दिक शुभकामनायें !




मैदान में आ संभल कर जरा ;
हमसे न ऐसे आखें मिला ;
स्टिक नहीं ये तलवार है ;
भिड़ने को हम भी तैयार हैं ;
उबलने लगा हमारा भी खून  !
जूनून जूनून हमें हॉकी का जूनून !


चुनौती  नहीं ये ललकार है 
आ जा अगर स्वीकार है ;
हमको यकीन होने वाला है ये ;
जीत हमारी तेरी हार है ;
हराकर ही तुझको आये सुकून !
जूनून जूनून हमें हॉकी का जूनून !
                         जय हिंद! जय भारत   !
                      शिखा कौशिक  




[फेसबुक  पर  इस  पेज  को  लाइक  करें ]


''मिशन  लन्दन ओलम्पिक  गोल्ड  ''

मिशन लन्दन ओलंपिक हॉकी गोल्ड

गुरुवार, 22 मार्च 2012

भारतीय पुरुष हॉकी टीम को सहारा श्री ने किया सम्मानित !

भारतीय पुरुष  हॉकी टीम को सहारा श्री ने किया सम्मानित !


                            भारतीय हॉकी टीम को ''लन्दन ओलम्पिक   हेतु   हमारी  ओर  से भी हार्दिक शुभकामनायें -

सहारा ने किया भारतीय हॉकी टीम का सम्मान
सहाराश्री ने सहारा शहर में आयोजित सम्मान समारोह में टीम व सपोर्ट स्टॉफ को नकद अवार्ड व गिफ्ट प्रदान किएलखनऊ (एसएनबी)। प्रमुख व्यावसायिक संस्थान और भारत में खेलों के मुख्य प्रायोजक व संरक्षक सहारा इंडिया परिवार ने बुधवार को भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टॉफ को एफआईएच ओलंपिक क्वालिफायर्स में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया, जिससे लंदन ओलंपिक 2012 में टीम अपना जलवा बरकरार रखने के लिए और अधिक प्रेरित हो। इसी क्रम में खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टॉफ को सहारा इंडिया परिवार के प्रबंध कार्यकर्ता एवं चेयरमैन सहाराश्री सुब्रत रॉय सहारा ने अवॉर्ड एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया। सहारा इंडिया परिवार ने भारतीय हॉकी टीम के लंदन ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने पर 1.16 करोड़ रुपए का नकद इंसेंटिव देने की घोषणा की थी। [राष्ट्रिय सहारा -ई पेपर से साभार ]
                                                         ये हुई  न बात -सहारा श्री को हार्दिक धन्यवाद 
                                                                        शिखा कौशिक 
मिशन लन्दन ओलंपिक हॉकी गोल्ड 

मंगलवार, 20 मार्च 2012

भारतीय हॉकी पुरुष टीम को अग्रिम शुभकामनायें !


भारतीय हॉकी पुरुष  टीम  को अग्रिम शुभकामनायें !


भारतीय हॉकी पुरुष  टीम  को  मैं  अपने इस  प्रेरक  सन्देश  द्वारा ''लन्दन ओलेम्पिक   '' हेतु अग्रिम शुभकामनायें देती हूँ -
some wishes, as love, joy, peace and goodwill, with a pine cone on a golden background Stock Photo - 11760821 


मुकद्दर को नहीं अपने कभी इल्ज़ाम  देते हैं ;
जो अपने बाजुओं से काम को अंजाम देते हैं .

नहीं वे टेकते घुटने कभी दुश्मन  के सामने ;
बड़े ही सब्र से वे हर इम्तिहान देते हैं .

ज़मी  पर तोड़ कर ला देते तारे आसमां  के  वो ;
है मुश्किल कुछ नहीं उनके लिए जो ठान लेते   हैं .

जो अपने हौसलों से  दुश्मनों  को  पस्त  कर देते;
वो अपने मुल्क  का  दुनिया  में  बड़ा  नाम  करते  हैं .

जो रखते हैं इरादे दिल में फौलाद के ''शिखा  ''
वो आगे  बढ़कर  हर तूफ़ान थाम देते हैं .


[फेसबुक  पर  इस  पेज  को  लाइक  करें ]


''मिशन  लन्दन ओलम्पिक  गोल्ड  ''

मिशन लन्दन ओलंपिक हॉकी गोल्ड 

                                             शिखा कौशिक 





शनिवार, 17 मार्च 2012

हॉकी का जूनून

भारतीय हॉकी पुरुष  टीम को लन्दन ओलंपिक हेतु हार्दिक शुभकामनायें !




सिर पर चढ़ा हॉकी का जूनून ;
खेले बिना अब ना आता सुकून ;
हॉकी...हॉकी.....हॉकी ....!


                                     शिखा कौशिक 





बुधवार, 14 मार्च 2012

हॉकी -'हिंदी'' पीती अपमान का गरल !

हॉकी  -'हिंदी'' पीती अपमान का गरल !

 

एक  दिन  हॉकी  मिली   ;
क्षुब्ध   थी  ,उसे रोष  था,
नयन  थे अश्रु  भरे 
मन में बड़ा आक्रोश था .


अपमान की व्यथा-कथा   
संक्षेप  में उसने कही ;
धिक्कार !भारतवासियों   पर 
उसने कही सब अनकही .




पहले तो मुझको बनाया 
देश का सिरमौर  खेल ;
फिर दिया गुमनामियों के
 गर्त में मुझको धकेल .


सोने  से झोली  भरी  
वो मेरा ही दौर था ,
ध्यानचंद से जादूगर थे  
मेरा रुतबा  और था .


कहकर रुकी तो कंधे पर 
मैं हाथ  रख  बोली  
सुनो अब बात  मेरी 
हो न यूँ  दुखी भोली .


अरे क्यों रो रही है अपनी दुर्दशा पर ?  
कर इसे सहन  
मेरी तरह ही  पीती रह 
अपमान का गरल 
मैं ''हिंदी'' हूँ बहन !
मैं'' हिंदी '' हूँ बहन !!


                                    शिखा कौशिक 
                      [हॉकी -हमारा राष्ट्रीय  खेल ]

मंगलवार, 13 मार्च 2012

ये है मिशन लन्दन ओलंपिक !





london prepares banner


         आज  भारत  में  चारों ओर हॉकी  टीम ने  अपने प्रदर्शन से धूम मचा रखी है .८ वर्ष बाद ओलम्पिक में भाग लेने का ये जो सुनहरा अवसर भारतीय हॉकी   टीम ने हासिल किया है उसे लेकर  सारे भारत को उनसे बहुत आशाएं हैं और आज सारा भारत उनके लिए यही दुआ मांग रहा है कि २०१२ का हॉकी गोल्ड भारत को ही प्राप्त हो.


barbican weekender


                               हॉकी में भारत का विश्व में अपना एक महत्वपूर्ण स्थान रहा है.मेजर  ध्यानचंद  हॉकी के जादूगर  की  उपाधि से नवाजे गए हैं .




Colors of IndiaColors of IndiaColors of India


Colors of IndiaColors of IndiaColors of India


                 हॉकी भारतवर्ष के राष्ट्रीय खेल  का स्थान रखता है और पिछले कुछ समय के प्रदर्शन के कारण इस खेल पर जो  उँगलियाँ उठने लगी थी अब उन्हें झुकाने का समय भारतीय टीम ने हासिल किया है.और हमें पूरी आशा है कि भारतीय टीम ये स्वर्णिम अवसर कभी नहीं गवायेंगी.




Hockey team


                       भारतीय टीम को जोश से भरने हेतु ''शिखा कौशिक'' जी द्वारा स्वरबद्ध,स्वरचित ये गाना भी मैं यहाँ प्रस्तुत कर रही हूँ जिससे  मेरी  इस पोस्ट  की गुणवत्ता  में  अभिवृद्धि  होगी  और मैं ये मानती  हूँ  कि ये गाना भारतीय टीम में जोश भरने में और उन्हें सफलता  के  शीर्ष  पर पहुँचने  में भी अवश्य  मदद   करेगा .
                           ये  है मिशन  लन्दन ओलंपिक 


YE HAI MISSION LONDON OLYMPIC ! 
                                                     अंत में मैं अपनी भारतीय हॉकी टीम को यही कहना चाहूंगी -


 "कमाले  बुजदिली है पस्त होना अपनी आँखों में,
     अगर थोड़ी सी हिम्मत हो तो फिर क्या हो नहीं सकता.''
                                                                       चकबस्त.


                  ''ALL  THE  BEST  INDAIN  TEAM ''
                                शालिनी कौशिक 

ये है मिशन लन्दन ओलंपिक !


Stock Image : Olympic medals

आठ साल बाद मिला है मौका .
लक्ष्य हो बस ओलंपिक पुरुष हॉकी GOLD !
भारतीय पुरुष हॉकी टीम को हार्दिक शुभकामनायें !
[यू ट्यूब  पर मेरे द्वारा रचित व् स्वरबद्ध यह  गीत  भारतीय हॉकी टीम को प्रोत्साहित करने वाली भावनाओं से ही ओतप्रोत है .आप सुने व् सुनाएँ .स्वयं भी गायें .]
[फेसबुक पर मैंने यह पेज  बनाया  है आप इसे लाइक कर सकते हैं .]

                                                                   शिखा कौशिक